Jamtara में काली पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 10 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

झारखंड के जामताड़ा जिले में काली पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाई तो धुआं आस पास फैल गया। जिससे पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियां निकल आईं और लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में 10 लोग घायल हो गए।

Jamtara News

Jamtara News: हैरान करने वाली खबर झारखंड के जामताड़ा जिले से सामने आई है। यहां काली पूजा कार्यक्रम के दौरान महिला गीता गा रही थी। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे, तभी मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं गीत गा रही है और आसपास काफी संख्या में मधुमक्खियां भिनभिना रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने सिर और चेहरे को साड़ी से ढंक रखा है। हालांकि, साड़ी से चेहरा ढंकने का तरीका महिला के ज्यादा काम नहीं आया। मधुमक्खियों के हमले की यह घटना जामताड़ा थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। यहां महिलाएं और ग्रामीण काली मंदिर के पास पूजा करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाई गई थी। जैसे ही अगरबत्ती का धुआं आस पास फैला तो पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियां निकल आईं और भिनभिनाने लगी। इसके कुछ देर बाद ही मधुमक्खियां ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से खुद को बचाने के लिए लोगों ने नदी और ताबाल में छलांग लगा दी। तो वहीं, महिलाओं ने सिर और चेहरे को साड़ी ढंक लिया।

Recommended Video

      Jamtara से Congress MLA Irfan Ansari ने Kangana Ranaut के गालों पर की टिप्पणी | वनइंडिया हिंदी

      इसके बावजूद मधुमक्खियों के हमले में 10 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। मधुमक्खियों के हमले गंभीर रूप से घायल किशोर राय, मनोज राय और बास्की राय का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल चल रहा है। आपको बता दें, ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया था। यहां मधुमक्खियों के झुंड ने शादी समारोह में तेज़ गानों के बजने के चलते बारातियों पर ही हमला बोल दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+