सामने आया एक और श्रद्धा हत्याकांड जैसा केस, पति ने पत्नी की हत्या कर शव के किए 12 टुकड़े
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने महिला को गलत वादा करके उसे बहलाया-फुसलाया और उससे शादी की। महिला आदिवासी समुदाय की थी और उसकी उम्र 22 वर्ष थी।

Man cuts his wife into 12 pices: लोग अभी श्रद्धा वॉकर केस को भूल नहीं पाए हैं, किस तरह से उसके अपने ही लिव इन पार्टनर ने श्रद्धा की कथित तौर पर हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए। एक और श्रद्धा वॉकर जैसा ही विभत्स मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके शव के 12 टुकड़े किए। यह मामला झारखंड के साहिबगंज की है। जहां बोरियो थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने अपने ही पत्नी की बर्बर तरीके से हत्या की है।
बहला-फुसला कर की शादी
पुलिस का कहना है कि हमने क्षत-विक्षत शव को शनिवार की शाम सांथली मोमिन टोला से बरामद किया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने महिला को गलत वादा करके उसे बहलाया-फुसलाया और उससे शादी की। पीड़िता की पहचान रुबिका पहाड़िन के तौर पर हुई है, जिसकी कथित तौर पर उसके ही पति ने हत्या कर दी, जिसका नाम दिलदार अंसारी है।
एसपी साहिबगंज ने बताया कि साहिबगंज में आदिम आदिवासी समुदाय की 22 वर्षीय महिला के शरीर के 12 हिस्से बरामद हुए हैं। शरीर के कुछ हिस्से अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उसके पति दिलदार अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी। डीआईजी संथाल सुदर्शन प्रसाद मंडल के मुताबिक मृतका रुबिका दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी। दिलदार की पहले से एक पत्नी थी। इसे लेकर इनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके चलते उन्होंने रुबिका की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। दिलदार के शामिल होने की बात सामने आई है। आरोपी के रूप में कौन शामिल था, इस सवाल की जांच चल रही है।
आदिवासी समुदाय से थीं रूबिका
पुलिस ने बताया कि रुबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी और ये दोनों एक दूसरे को दो साल से जानते थे। यह मामला तब सामने आया जब महिला के पिरवार ने पुलिस को संपर्क किया और बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। हमने मामले की जांच शुरू की जिसके बाद रुबिका का शव बरामद किया गया। साहेबगंज के एसपी ने बताया कि महिला के शव के 12 टुकड़े किए गए, जिसे हमने साहिबगंज से बरामद किया है। महिला आदिवासी समुदाय की थी और उसकी उम्र 22 वर्ष थी। महिला के शव के कुछ टुकड़े अभी भी लापता हैं, हम जांच कर रहे हैं। आरोपी पति दिलदार अंसारी को हिरासत में लिया गया है।
भाजपा ने साधा निशाना
पुलिस को शक है कि आरोपी ने धारदार हथियार से जैसे इलेक्ट्रिक कटर से शव के के टुकड़े किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा कि बेटियों के खिलाफ बर्बरता हेमंत सरकार में बढ़ रही है। कुछ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लगातार हमारे बेटियों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठाती है। अगर सरकार सख्त कदम नहीं उठाती है तो हम सड़क पर उतर प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications