द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता ने दी सफाई, कहा-वह एक अच्छी महिला हैं

नई दिल्ली, 13 जुलाई: कांग्रेस नेता अजय कुमार ने बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए समर्थित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में उनके द्वारा दिए गए बयान पर सफाई दी है। झारखंड से पूर्व लोकसभा सांसद अजय कुमार ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि द्रौपदी मुर्मू एक अच्छी महिला हैं... मुद्दा एनडीए के विचारों से जुड़ा है... मैंने इसी पर टिप्पणी की थी। अजय कुमार ने बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर 'झूठा वीडियो' पोस्ट करने का आरोप लगाया है।

Always said Droupadi Murmu is a good woman Congress leader ajay kumar

अजय कुमार ने कहा कि, द्रौपदी मुर्मू के बारे में उनकी सुबह की टिप्पणी को 'गलत तरीके से पेश' किया गया है। अजय कुमार ने कहा कि, अमित मालवीय बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी हैं और फर्जी वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। एक मिनट के वीडियो को 17 सेकेंड का कर दिया गया है और गलत तरीके से पेश किया गया है। एएनआई द्वारा साझा किए गए 57 सेकंड के एक अन्य वीडियो में अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति पद की दौड़ में दोनों उम्मीदवारों - मुर्मू और विपक्ष के यशवंत सिन्हा - अच्छे लोग हैं। उन्होंने मुर्मू की विचारधारा पर सवाल उठाए थे।

एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'यह द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है। यशवंत सिन्हा अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू जी भी शालीन हैं। लेकिन मैंने मुर्मू को आदिवासी का प्रतीक बनाने को लेकर बात कही थी। हमें द्रौपदी मुर्मूजी को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। आपके पास राम नाथ कोविंद (राम नाथ कोविंद, वर्तमान राष्ट्रपति) हैं ... आप मुझे बताएं, कोविंद राष्ट्रपति थे और हाथरस (एक युवा दलित महिला का सामूहिक बलात्कार) हुआ था ... क्या उन्होंने एक शब्द कहा है?"

अजय कुमार ने कहा कि, प्रतीक बनाना और भारत के लोगों को बेवकूफ बनाना मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है और सभी समान विचारधारा वाले दलों को यशवंत सिन्हा को वोट देना चाहिए। कांग्रेस के बयान के बाद बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं। कई पार्टियों के समर्थन मिलने के बाद लगभग द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पूरी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+