रांची में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी का विरोध करने वाले 1027 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई
नई दिल्ली, 12 जून। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को जुमे की नवाज के बाद जमकर बवाल हुआ। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मामले में अब तक प्रशासन ने कुल 1027 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Recommended Video
रांची हिंसा मामले में शामिल पहचाने गए 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं 22 लोगों के खिलाफ नामजद और 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। मामले में कीर्तन करने वालों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। रांची पुलिस की मानें तो अब स्थिति नियंत्रण में तो है। एहतियातन रांची के लालपुर, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, जगन्नाथपुर, कोतवाली, सुखदेव नगर, पंडरा ओपी, चुटिया, डोरण्डा और अरगोड़ा थाना क्षेत्र में धारा 144 लगाई जा चुकी है। इलाके में इंटरनेट सेवाओं को भी अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अचानक हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ने जमकर नारेबाजी की। नूपुर शर्मा का पुतला जलाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथ में काला झंडा और धार्मिक झंडे के साथ जुलूस निकाला गया। भीड़ इतनाी थी कि जब रैली को डेली मार्केट के पास रोकने की कोशिश की गई तो स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी जिससे मौके पर ही कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications