झारखंड: स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को हो रही छुट्टी, खुलासे के बाद मचा बवाल
रांची, 15 जुलाई: झारखंड के दुमका जिले में कम से कम 33 सरकारी स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को छुट्टी रहने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, इन स्कूलों में बिना अधिकारियों के अनुमित के साप्ताहिक अवकाश को बदला गया था। जिसके जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रखे जा रहे थे वे विद्यालय मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हैं। मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

जिले के इन ब्लॉकों का मामला
जिला शिक्षा अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि जांच शुरू की जाएगी। संयोग से दुमका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गृहनगर है। दुमका के शिकारीपाड़ा ब्लॉक के दस सरकारी स्कूलों, रानीश्वर ब्लॉक के आठ, सरायहाट ब्लॉक के सात, जामा ब्लॉक के दो और जरमुंडी ब्लॉक, काठीकुंड ब्लॉक और दुमका ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश रहता है। इनमें से अधिकांश संस्थान स्कूल मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के हैं।

जांच के आदेश जारी
दुमका डीएसई संजय कुमार डार ने कहा कि, हमने 33 स्कूलों के बीओ को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की सलाह दी है। सभी स्कूलों के नाम में 'उर्दू' है, और इस तरह निर्णय के पीछे की स्थितियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, इस बात की जांच की जा रही है कि उर्दू इन संस्थानों से कैसे जुड़ी है और किन परिस्थितियों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश है। उन्होंने कहा, "शुक्रवार को स्कूलों को बंद रखने के लिए विभाग की ओर से कोई निर्देश नहीं है। रिपोर्ट मिलने के बाद, हम एक जांच शुरू करेंगे।"

अधिकांश स्कूल मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के
इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने झारखंड के कुछ मुस्लिम बहुल इलाकों के स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को छुट्टी होने की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने रिपोर्ट मांगी है। महतो ने कहा कि सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए स्कूलों में शुक्रवार का अवकाश दिए जाने की खबर सामने आने के बाद हमने जामताड़ा जिले के डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) और डीएसई (जिला शिक्षक अधीक्षक) के साथ बैठक की है।

मामला सामने आने के बाद मंत्री जी ने भी बुलाई बैठक
मंत्री ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। महतो ने कहा, "हमें इस मामले में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फिर हम इस पर विचार-विमर्श करेंगे। सरकार के निर्देशों का पालन किया जाएगा। दास ने आगे बताया कि दुमका जिले के कुछ स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश था और उन्होंने जिले के हर ब्लॉक के स्कूलों से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि कितने स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी होती है और रविवार को कक्षाएं लगती हैं। यह भी पूछताछ की जा रही है कि दुमका जिले में कितने स्कूलों को उर्दू स्कूल के रूप में अधिसूचित किया जा रहा है।

कई सालों से शुक्रवार को हो रही थी छुट्टी
इसके अलावा, कुछ सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने पुष्टि की है कि स्कूल रविवार के बजाय हर शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश दे रहे हैं। उर्दू मिडिल स्कूल कुम्हारपाड़ा दुमका की प्राचार्य शालिनी गुड़िया मरांडी ने कहा कि 2015 में जब से इस स्कूल में ट्रांसफर हुआ है तब से वह देख रही हैं कि शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। शिक्षक के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। हालाँकि, जिन स्कूलों के नाम के आगे 'उर्दू स्कूल' लिखा है, उनके शिक्षा का माध्यम हिंदी में है और सभी विषयों को अन्य सरकारी स्कूलों की तरह एक ही भाषा में पढ़ाया जाता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications