Jharkhand News: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के 3 विधायक होंगे निलंबन मुक्त, खड़गे ने दी सहमति
Jharkhand News: झारखंड में कांग्रेस के तीन विधायकों को बड़ी राहत मिली है। निलंबित किए गए तीनों विधायक अब निलंबन मुक्त हो गए हैं। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा कि कैश कांड में निलंबित किए गए कांग्रेस के तीनों विधायक अब निलंबन मुक्त हो गए हैं।
राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि इन विधायकों को निलंबन मुक्त करने के मामले में हमने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सिफारिश की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मामले में अपनी सहमति दे दी है। कांग्रेस के तीनों विधायक डॉ. इरफान अंसारी, नमन बिक्सल कोंगारी और राजेश कच्छप अब निलंबन मुक्त हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने आदेश आया है कि तीनों विधायकों को निलंबन मुक्त कर दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications