UP News: देवी मां को खुश करने के लिए युवक ने उठाया ऐसा कदम, मंदिर में मची अफरातफरी
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में बृहस्पतिवार को एक युवक ने मंदिर में देवी मां को खुश करने के लिए चाकू से अपना गला काट लिया। गला काटने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि मौजूद लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार झांसी जनपद के बरुआसागर थाना क्षेत्र के वनगुआ गांव निवासी 27 वर्षीय नीरज रैकवार नामक युवक गुरुवार को बरुआसागर में स्थित मंसिल माता मंदिर में पहुंचा। मंदिर में मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि वह पहले मंदिर में पूजा पाठ किया।

पूजा पाठ करने के दौरान न जाने कब उसने अपने पास से चाकू निकाला और अपना गला रेत लिया। उसके गर्दन से खून निकलता देख वहां अपरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
नजदीकी अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करके उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नीरज की मानसिक स्थिति सही नहीं हैए जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। हालांकि पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना देने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह देवी मां को खुश करने के लिए ऐसा किया है। वहीं बरुआसागर थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि मंदिर में चाकू से एक युवक द्वारा खुद का गला काटे जाने की सूचना मिली थी। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है परिजन अस्पताल में पहुंच चुके हैं और युवक से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications