UP Jhansi News: 'प्यार की सजा', मां ने बेटी को जंजीर से बांधा, बोली- प्रेमी के साथ भागने की कर रही थी जिद

UP Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में प्रेमी के साथ भाग रही एक नाबालिक लड़की को उसकी मां ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसकी मां ने जंजीरों से उसके हाथ पैर को बंद दिया और उसे ठेले पर लेटा दिया। मामला देख कर वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। उसके बाद पुलिस ने लड़की को बंधन से मुक्त कराया और लड़की तथा उसके माँ को थाने लेकर आई। थाने पर पहुंचने के बाद लड़की ने बताया कि उसने खुद को जंजीर से बंधक बनाया था इसमें उसकी मां का कोई दोष नहीं है।

up-jhansi-news-punishment-of-love-mother-ties-daughter-with-chain

बाद में लड़की अपनी बहन के साथ अपने घर वापस लौट गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। लड़की के शरीर पर कहीं चोट नहीं लगा था और लड़की अपना उम्र 18 साल बता रही थी।

यह पूरा मामला झांसी स्थित महानगर बस स्टैंड का है। बताया जा रहा है बस स्टैंड के समीप ठेले पर पानी बेचने वाली एक महिला की युवती तालपुरा के रहने वाले एक लड़के से प्यार करती है। लड़का दूसरी जाति का है ऐसे में लड़की की घर वालों ने उसे काफी समझाया।

मां द्वारा बताया गया कि शनिवार को शाम उसकी बेटी प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी। इसी दौरान उसकी नजर पड़ गई। लड़की की मां उनके पास पहुंच गई तो लड़के ने उसके ऊपर हमला किया और मौके से फरार हो गया।

ऐसे में महिला अपनी बेटी को लेकर आई और उसके हाथ और पर को जंजीर से बात कर ताला लगा दिया। ठेले पर लड़की को लिटाकर ताला लगाए जाने के मामले को देखकर वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस मामले का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लड़कों ने उसे लड़की को थप्पड़ भी जड़ा। इधर वहां मौजूद किसी शख्स ने फोन करके पुलिस को ऐसी सूचना दे दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तो लड़की को बंधन से मुक्त कराई। फिलहाल लड़की को जंजीर से बांधे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं पुलिस का गाना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+