यूपी चुनाव: भाजपा के छोटे नेता छोटे झूठ बोल रहे, बड़े नेता बड़े झूठ बोल रहे, झांसी में बोले अखिलेश यादव

झांसी, 14 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर हमला। उन्होंने कहा कि कहा कि झांसी के लोगों ने ऐलान किया है कि वे बीजेपी के झूठे वादों के बहकावे में नहीं आएंगे। भाजपा के छोटे नेता छोटे झूठ बोल रहे हैं, बड़े नेता बड़े झूठ बोल रहे हैं और उनके शीर्ष नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।

UP election 2022 Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav in Jhansi

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि गर्मी बहुत हो गई है, गर्मी उतार देंगे। जब से पहले चरण का मतदान हुआ तब से इनके नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। हमें समर्थन बता रहा है कि बुंदेलखंड के मतदान के बाद भाजपा के नेता सुन्न हो जाएंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग प्रचार कर रहे हैं कि समाजवादी लोग 12 बजे उठते हैं। जब से बुंदेलखंड के लोगों ने फैसला लिया है कि इतिहास रचेंगे तब से भाजपा के लोगों को नींद नहीं आ रही है। इनके चेहरों पर 12 बजे या न बजे लेकिन जब आप वोट डालोगे तब आप इनके 12 बजा देना।

लखीमपुर में जेपी नड्डा ने सपा पर बोला हमला

उधर, यूपी के लखीमपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार में मुख्तार अंसारी जेल के बाहर था। आज वो जेल के अंदर है। आज वो जेल के अंदर से चुनाव लड़ रहा है। चुनाव लड़ाने वालों से भी उसकी इतनी गहरी दोस्ती है कि जेल में बंद व्यक्ति को भी उन्होंने टिकट दिया है। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झांसी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा हैं। ये परिवारवादी पार्टियां उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकतीं। शाह ने कहा, एक कांग्रेस पार्टी है इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी. वहीं, आगे भगवान जाने कौन गांधी? क्या कांग्रेस यूपी की जनता के कल्याण के लिए काम कर सकती है? इसके साथ उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव गए, उन्‍हें कोई और मिला ही नहीं, बेटे को बैठा दिया और पूरे यूपी का बंटाधार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+