झांसी: बधाई गीत गा रहे किन्नरों पर किया हमला, एक की हत्या
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र में एक किन्नर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना शनिवार तड़के की है। सूत्रों के मुताबिक, किन्नर अपने चेलों के साथ पुष्प वाटिका में बधाई गीत गा रहा था। उसी समय घटना को अंजाम दिया गया है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के पुष्प वाटिका विवाह घर के सामने एक किन्नर की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की सुबह 3.30 बजे अंजाम दी गई। सूत्रों की मानें तो नूरी नायक अपने चेलों के साथ पुष्प वाटिका में एक घर पर बधाई गीत गा रहा था।

इस दौरान फर्जी किन्नरों का गुट मौके पर पहुंचा। वे नूरी के साथ बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर नूरी के पैसे और आभूषण छीन लिए। बाद में पत्थर पटककर नूरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
नूरी का चेला राजू किन्नर जब बीच-बचाव करने आया तो उसके सिर में हॉकी मार कर उसे घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान नूरी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:- झांसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े










Click it and Unblock the Notifications