Jhansi में भूमाफियाओं का आतंक! नहीं दफनाने दिया एक पिता को उसकी बच्ची का शव, बेरहमी से की मारपीट
यूपी में माफियाओं के खिलाफ चल रहे योगी सरकार के अभियान के बावजूद इन भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि ये कब्रिस्तानों की जमीनों पर भी कब्ज़ा कर उन्हें बेच दिया करते हैं।

उत्तर प्रदेश के जनपद झाँसी में दबंगों और भूमाफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन पर ही कब्ज़ा कर लिया है। ताजा मामले में एक पिता अपने परिजनों के साथ मोहल्ला गांधीगंज के एक कब्रिस्तान में बच्ची को दफनाने के लिए गया था। वहीं पर मौजूद भूमाफियाओं ने दबंगई दिखाते हुए मृतक बच्ची के पिता को कब्र खोदने से मना कर दिया। जिससे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई।

कब्रिस्तान में नहीं दफनाने दिया बच्ची का शव, हुई मारपीट
बता दें कि झाँसी के मोहल्ला गांधीगज निवासी शाहिद ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बच्ची की तबीयत खराब थी। जिसका इलाज झांसी में चल रहा था। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बच्ची के शव को लेकर वे अपने घर आया और परिजनों के साथ उसको दफनाने के लिए कब्रिस्तान गया। तभी वहां मौजूद लोगों ने कब्र खोदने से उन्हें मना कर दिया। जिससे वहां दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट हो गई।

Recommended Video

क्षेत्र के कब्रिस्तानों पर भूमाफियाओं का कब्ज़ा
इस मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। इसके बाद दोनो पक्ष कोतवाली पहुंचे और प्रार्थना पत्र दिए। कोतवाली पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच में जुट गई है। आपको बताते चलें कि झांसी जिले के मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले कब्रिस्तानों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने की शिकायत कई बार की गई। चाहे नई बस्ती का कब्रिस्तान हो या कही और का कब्रिस्तान हो, भूमाफियाओं ने हर जगह कब्जा कर कब्रिस्तान की जमीनों को बेच डाला है।












Click it and Unblock the Notifications