उस झोपड़ी तक जायेंगे मोदी, जहां राहुल ने बितायी थी रात

Narendra Modi
लखनऊ/झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी उस जगह पर जाने वाले हैं, जहां पर एक गरीब किसान की झोपड़ी में जाकर राहुल गांधी ने रात बितायी थी और उसके घर का खाना खाया था। जी हां मोदी की अगली रैली बुंदेलखंड में है। 25 अक्टूबर को झांसी में होने वाली रैली को लेकर दो दिन पहले ही पार्टी के नेताओं ने यहां डेरा डाल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सभी संगठन मंत्रियों ने रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

रैली में आने वाली भीड़ और रैली स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में दौरा करने का मन बनाया। इसके लिए वह मंगलवार देर शाम झांसी पहुंच गए।

रैली में भीड़ कम न रह जाए, इसके लिए वाजपेयी बुधवार से बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य रैली में आने वाले लोगों और उनके लिए वाहनों की व्यवस्था करना है।

वाजपेयी के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दूबे, महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह व पंकज सिंह शामिल हैं। पार्टी के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी भी 24 को झांसी पहुंच रहे हैं। कानपुर में मोदी की सफल रैली के बाद से ही भाजपाइयों में उत्साह का संचार हुआ है और नेताओं का दावा है कि झांसी की रैली भी ऐतिहासिक होगी।

प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि झांसी में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मोदी की रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश के लगभग सभी नेता वहां पहुंच चुके हैं। रैली में भाजपा की ओर से 19 कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से चैनलों को वीडियो एवं आडियो क्लिपिंग मुहैया कराई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+