UP-MP के रक्सा बॉर्डर पर लगा 20 KM का लंबा जाम, भूखे-प्यासे श्रमिकों ने किया हंगामा तो पुलिस ने भांजी लाठियां

झांसी। 53 दिनों से जारी लॉकडाउन में काम-धंधे बंद हो गए है, जिसके चलते प्रवासी मजदूरों के सामने विषम हालात हैं। ऐसे में उनके पास पैसे भी नहीं बचे है, जिस वजह श्रमिक पैदल तो कुछ वाहन के जरिए ही अपने गांवों की ओर चल पड़े है। तपती दोपहरी में भूख प्‍यास की परवाह किए बगैर नंगे पांव जख्‍मों के साथ सड़कों पर चलते चले जा रहे श्रमिकों को पुलिस-प्रशासन की रोक टोक बर्दाश्‍त नहीं हो रही।

Recommended Video

      Lockdown: भूखे मजदूरों ने MP-UP बॉर्डर पर किया हंगामा तो पुलिस ने भांजी लाठियां | वनइंडिया हिंदी
      Migrant workers rukus in raksa border in jhansi

      रविवार को यूपी पुलिस ने यूपी बॉर्डर और मध्य प्रदेश बॉर्डर को सील कर दिया और रक्सा वॉर्डर से झांसी में वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं प्राइवेट वाहनों की उत्तर प्रदेश में एंट्री नहीं करने देने पर मजदूरों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मौके पर आईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

      बता दें, बॉर्डर सील होने की वजह से हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूरों के वाहनों के पहिए रक्सा बॉर्डर पर रुक गए। प्रवासी मजदूर अपने प्राइवेट वाहनों से नहीं उतरने की जिद पर अड़ गए हैं। इसके कारण झांसी के रक्सा बॉर्डर 20 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया है। शनिवार रात से भूखे-प्यासे प्रवासी मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। प्रवासी मजदूरों के बढ़ते हंगामे को देख बॉर्डर पर कई कम्पनी पीएसी बुला ली गई है। वहीं, प्रवासी मजदूर रोडवेज़ की बसों में बैठने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

      आपको बता दें कि औरैया की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ कहा है कि यदि कोई मजदूर पैदल या किसी वाहन में छुपकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा तो इसके जिम्मेदार थानेदार होंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के आदेशनुसार, पुलिस ने रक्सा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रखी है और वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+