UP : शादी के 6 महीने बाद पति ने पत्नी को फांसी पर लटकाया, सांवला रंग बना हत्या की वजह

मध्य प्रदेश के भिंड में रहने वाली ज्योति की शादी यूपी के झांसी में रहने वाले अनुराग से छह महीने पहले हुई थी। ज्योति का रंग सांवला था, जिस वजह से उसे प्रताड़ित किया जाता था। अब ज्योति की लाश फांसी के फंटे से लटकती मिली। ज्योति के पिता का आरोप है कि पति अनुराग ने ही सांवले रंग की वजह से ज्योति की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

man allegedly killed his wife after six month of marriage in jhansi

शादी में खर्च किए थे 30 लाख, कार की मांग कर रहे थे ससुरालवाले

ज्योति के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी ज्योति (25) की शादी इसी साल 3 मई को झांसी के वीरांगना नगर निवासी अनुराग आर्या से की थी। शादी में लगभग 30 लाख रुपए खर्च किए थे। इससे बाद भी ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे।

करवाचौथ से दो दिन पहले गई थी ससुराल

कार न मिलने पर ज्योति को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस वजह से वह दो महीने से मायके में रह रही थी। पिता ने करवाचौथ से दो दिन पहले ही ज्योति को ससुराल भेजा था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बेटी ज्योति ने अपनी मां रेखा को फोन किया और बताया कि अभी तक चाय नहीं मिली है। तभी अनुराग आया और बोला कि सारी बात घर बता रही है। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। मां ने ज्योति को दो बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

फोन पर मिली बेटी की मौत की खबर

इसके बाद समधी ने फोन कर ज्योति की मौत की खबर दी। ज्योति के पिता ने आरोप लगाया कि अनुराग शादीशुदा था और उसका तलाक हो चुका था, लेकिन शादी के समय ये बात छिपाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+