UP: शादी के 4 दिन बाद प्रेमी संग ससुराल से भागी प्रेमिका, अब प्रेमी ने भी छोड़ा, गंदी तस्वीरें वायरल
UP News: यूपी के झांसी जनपद में शादी के 4 दिन बाद अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ एक दुल्हन फरार हो गई। अब उसके प्रेमी ने भी उसका साथ छोड़ दिया और उसकी गंदी तस्वीरें वायरल कर दी।

UP Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से प्रेम प्रसंग का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। झांसी में शादी के 4 दिन बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आई है तो उसके प्रेमी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रेमिका के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में प्रेमिका द्वारा प्रेमनगर थाने में प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमिका की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रेम नगर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
दरअसल, झांसी जनपद के प्रेम नगर थाना अंतर्गत खेरा इलाके की रहने वाली एक युवती की शादी साल 2021 में 31 दिसंबर को समथर गांव के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद युवती ससुराल गई और 4 दिन ससुराल में गुजारने के बाद वह चिरगांव निवासी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि प्रेमी के साथ फरार होने के बाद उसने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों पति पत्नी के रूप में खेरा इलाके में किराए का मकान लेकर रहने लगे। प्रेमिका का कहना है कि कोर्ट मैरिज करने के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा।
बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी है और उसका प्रेमी उसे बार-बार ताना देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने के बाद प्रेमी ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी ने उसकी अश्लील तस्वीरों को उसकी सहेलियों और परिजनों को भी भेज दिया है। प्रेमी के इस हरकत से नाराज प्रेमिका प्रेमनगर थाने पहुंची और थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 और आईटी एक्ट 67 ए के तहत प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं प्रेमिका के साथ यह सब होने के बाद उसे जानने वाले लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि माता-पिता द्वारा कराई गई शादी को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी ऐसे में उसके साथ एक दिन ऐसा ही होना था।












Click it and Unblock the Notifications