झांसी: दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई कार, चार लोगों की मौत
Jhansi Road Accident: झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदा के पास की है, जहां कार सवार युवक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मोके पर ही कार चालक सहित मोटरसाइकिल सवार लोगों की मौत हो गई। कार चालक कार में ही फंस गया। आसपास खेत पर मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से चालक स्टेयरिंग के बीच फस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से कार के हिस्से को काट कर चालक के शव को बाहर निकाला।

दो बाइक सवारों को मारी टक्कर
झांसी के गुरसराय से एरच की ओर तेज गति से जा रहे कार चालक ने पहले एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद तेज गति से कार चालक ने आगे जाकर एक अन्य मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, इसके बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर एक पेड़ से टकरा गई। दूसरी मोटरसाइकिल में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।
घायलों का चल रहा इलाज
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसराय भेजा, जहां पर सभी को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया। भीषण सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एक्सीडेंट की खबर के बाद मृतकों के परिजनों के अस्पताल पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications