Jhansi News: चाचा ने ही की थी भतीजी की हत्या, पुलिस को बताया- 'नहाते वक्त देखा तो खुद को रोक नहीं पाया'
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी भतीजी को नहाते समय देख लिया था और उसके बाद उसकी नियत बदल गई थी।
शाम को उसकी भतीजी शौच करने के लिए गई तो वह उसे अकेले पाकर उसके साथ गलत काम करना चाहता था। भतीजी द्वारा उसका विरोध किया गया उसके बाद वह पत्थर उठाया और भतीजी के सिर पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।

मामले में गिरफ्तार किए गए चाचा के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं चाचा द्वारा रिश्ते को कलंकित करते हुए इस तरह का कृत्य किए जाने वाली घटना को लेकर लोगों में हैवान बने चाचा के प्रति गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है।
यह पूरी घटना झांसी जनपद के बबीना थाने क्षेत्र के एक गांव की है। दो दिन पहले गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की का सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजी थी।
पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू किया गया तो मृतका की मां द्वारा मृतका के चाचा के ऊपर शंका जाहरि की गई। उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ किया तो वह टूट गया और पुलिस को बताया कि उसके सौतेले बड़े भाई (मृतका के पिता) मकान का निर्माण कर रहे हैं।
आरोपी मकान निर्माण में काम कर रहा था इसी दौरान एक दिन उसने अपने भतीजी को नहाते हुए देख लिया। भतीजी को नहाते हुए देखकर उसकी नियत बिगड़ गई। उसके बाद वह उसके साथ गलत काम करने की फिराक में था। घटना वाले दिन शाम को भतीजी शौच करने गई तो उसने उसे पीछे से पकड़ लिया और गलत काम करना चाहा।
भतीजी द्वारा चाचा का विरोध किया गया और उसने यह भी कहा कि यह बात वह घर वालों से भी बताएगी। उसके बाद आरोपी चाचा ने पत्थर से उसका सिर कूंच दिया। हत्या करने के बाद वह मृतका के पिता के साथ थाने भी गया था और रोने का नाटक भी कर रहा था।
पॉर्न फिल्म देखने का आदी है आरोपी
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया गया है। उसकी मोबाइल में पॉर्न फिल्मों का क्लिप पड़ा हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोबाइल में दिन और रात में पॉर्न फिल्म देखा था। आरोपी शराब का भी लती है जिसके चलते चार माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications