Jhansi News: 'ई है खुलेआम प्यार', पड़ोसियों ने 12वीं की छात्रा का वीडियो किया वायरल, शर्म से कर ली आत्महत्या

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में पड़ोसियों ने ऐसी हरकत की जिससे बारहवीं की एक छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के अधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

इस बारे में एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि 18 साल की एक छात्रा पनी टंकी से कूद गई थी। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की लाश काे कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

jhansi-news-this-is-open-love-neighbors-made-video-of-12th-class-student-viral

दरअसल, यह पूरा मामला मऊरानीपुर थाने के एक गांव का है। मृतका के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक लड़का उनके घर पानी पीने के लिए आ गया था।

घर में पानी पीने के बाद वह लड़का जब कमरे से बाहर निकला इस दौरान उनकी बेटी भी उसके साथ कमरे से बाहर आ गई। इस दौरान पड़ोस की रहने वाली चार लड़कियों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद उन लोगों ने उसे वायरल कर दिया। वीडियो पर लड़कियाें ने लिखा 'ई है खुलेआम प्यार'। वीडियाे वायरल होने के बाद इसकी जानकारी लब लड़की को हुई तो वह शर्म के मारे बदनामी के डर से सोमवार शाम को पानी टंकी पर चढ़ गई।

उसे पानी टंकी पर चढ़ता देख गांव और बस्ती के लोगों ने मना किया तो वह नहीं मानी और पानी टंकी पर चढ़ने के बाद उसने छलांग लगा दी। जानकारी होने के बाद खेत में गए उसके परिवार के लोग भागते हुए वहां पहुंचे।

उसके बाद छात्रा को अस्पताल ले गए। अस्पताल में छात्रा का इलाज प्रारंभ हुआ लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है।

उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मऊरानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+