Jhansi: सपरार डैम में बहकर आए तीन लड़कियों के अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Jhansi: सपरार डैम में बहकर आए तीन लड़कियों के अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

झांसी (Jhansi) के सपरार डैम में तीन लड़कियों के अज्ञात शव मिले है। तीन लड़कियों के शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल मऊरानीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें, सपरार डैम से मिले तीनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवतियों के शव किन परिस्थितियों में यहां तक पहुंचे।

Jhansi News: bodies of 3 women were found floating in the Saparar Dam

यह मामला झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के सपरार डैम का है। एसएसपी राजेश एस ने जानकारी देते हुए बताया, 'सिंचाई विभाग द्वारा शनिवार (08 अक्टूबर) देर शाम सूचना दी गई कि सपरार डैम में तीन लड़कियों के शव बहकर आए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि तीनों शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

वहीं, सपरार डैम में तीन अज्ञात युवतियों के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कियों की उम्र 18, 20 और 25 साल के आसपास है। तीनों के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पूरे मामले को लेकर एसएसपी राजेश एस का कहना है कि हो सकता है ये शव पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से बहकर यहां पहुंचे हो।

कहा कि टीकमगढ़ जिले से लेकर आसपास के जिलों में भी सूचना दे दी गई है। ताकि, तीनों मृत लड़कियों की शिनाख्स हो सके। फिलहाल झांसी पुलिस ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+