'मोमो' चैलेंज ने ली मासूम की जान, टास्क पूरा करने के लिए लगाई फांसी

झांसी। यूपी में मोबाइल गेम ने एक और बच्चे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बच्चा वीडियो गेम का शौकीन था और रोज मोमो चैलेंज खेलता था। गेम खेलते-खेलते ही रविवार की दोपहर उसने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

कमरे में लगाई फांसी

कमरे में लगाई फांसी

तालपुरा स्थित ज्वाला महाराज का बगीचा इलाके में रहने वाले राहुल परिहार के पिता आगरा में काम करते हैं। मां मीना देवी पारीछा स्थित मायके में रहती हैं, जबकि राहुल दादा-दादी के पास रहता है। स्थानीय लोगों की मानें तो राहुल को मोबाइल फोन पर खतरनाक गेम मोमो खेलने का शौक था। रविवार दोपहर उसने गेम खेलने के दौरान कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद कुछ साफ तौर पर कहा जा सकता है।

खतरनाक है मोमो चैलेंज

खतरनाक है मोमो चैलेंज

ये एक मोबाइल गेम है जो हमारे दिमाग के साथ खेलता है। डर का माहौल बनाता है और फिर जान ले लेता है। दरअसल, मोमो चैलेंज देने वाला आपको वॉट्सऐप पर एक अनजान नंबर से मैसेज करेगा। पहले वो आपसे हाय-हैलो करता है और धीरे-धीरे बात को आगे बढ़ाता है। अगर आप उस से पूछते हैं कि आप कौन हैं तो वह अपना नाम बताता है 'मोमो'। अपने नाम के साथ वो एक तस्वीर भी भेजता है। मोमो गेम वॉट्सऐप का कॉन्टेक्ट नंबर है जिसे अब तक वॉट्सऐप पर ही शेयर किए जाते देखा गया है। नंबर को शेयर और एड करने के बाद एक डरावने चेहरे वाली एक लड़की की तस्वीर सामने आती है। इस ऑनलाइन खेल का लिंक वॉट्सऐप के जरिए सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है। गेम में लगातार फोन पर अलग-अलग तरह के टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें यूजर को पूरा करना होता है। इसमें कई तरह के टास्क को पूरा करते हुए आखिरी में आत्महत्या का टास्क भी मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+