जेट एयरवेट की फ्लाइट के खाने में मिला बटन, कोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना

नई दिल्लीः जेट एयरवेट की फ्लाइट के खाने में बटन मिलने का मामला सामने आया है। फ्लाइट के खाने में बटन मिलने के बाद यात्री ने कोर्ट में केस किया। कंज्यूमर कोर्ट ने जेट एयरवेट पर 50 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। बता दें, अगस्त 2014 को सूरत के रहने वाले हेमंत देसाई बिजेनस क्लास में सफर करते हुए दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे थे। तभी उनके खाने में बटन मिला।

अगस्त 2014 को मामला आया था सामने

अगस्त 2014 को मामला आया था सामने

हेमंत देसाई का कहना है कि अगस्त 2014 को लंच के दौरान उन्होंने ब्रेड का ऑर्डर किया था, कुछ ही देर में उन्हें ब्रेड दी गई, जिसे देखकर वो हैरान रह गए। उनकी ब्रेड में बटन था। हेमंत ने एयरलाइन के क्रू सदस्यों से इसकी शिकायत की लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कोर्ट ने सुनाया फैसला

कोर्ट ने सुनाया फैसला

कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा, 'भोजन में किसी भी प्रकार की अखाद्य वस्तु का मिलना और फिर क्रू सदस्यों द्वारा यात्री को शिकायत पुस्तिका न देना न सिर्फ एयरलाइन की सर्विस में कमी बल्कि अनुचित व्यापार और स्टाफ के अशिष्ट व्यवहार को दिखाता है।' कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि फ्लाइट की बिजनेस क्लास में अच्छा किराया वसूलने के बाद भी ठीक सर्विस न देने के कारण एयरलाइन को 50 हजार रुपए देने होंगे साथ ही यात्री को 5000 रुपये अलग से कानूनी खर्चे के एवज में देने होंगे।

सांसद परिमल नथवानी भी हवाई जहाज में सफर कर रहे थे

सांसद परिमल नथवानी भी हवाई जहाज में सफर कर रहे थे

जेट एयरलाइन इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। जब मामला नहीं सुलझा तो हेंमत ने कंपनी के खिलाफ तीन लाख रुपये का केस दायर किया। यात्री हेमंत देसाई ने सांसद परिमल नथवानी के हलफनामे के साथ ही कंपनी के साथ अपनी शिकायत दर्ज कराई। सांसद परिमल नथवानी भी हवाई जहाज में सफर कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+