शादीशुदा महिला के बच्चे को किडनैप करने वाला निकला उसका प्रेमी, दोनों की खुली पोल

Jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर के खेतासराय स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में पांच साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। 5 साल के बच्चे मुलायम का अपहरण कर लिया गया। सर्विलांस की मदद से 72 घंटे बाद पुलिस की टीम ने बच्चे को स्टेशन के गली से बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता प्रेमी पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए फरार हो गया। मुलायम की बरामदगी से पुलिस ने राहत की सांस ली।

woman son kidnapped by her lover

बताया जा रहा है कि पोरईखुर्द निवासी महिला की शादी आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाई गांव में हुई थी। वह पिछले 8 महीने से मायके में अपने पुत्र मुलायम के साथ रह रही थी। बुधवार को गांव का ही निवासी रवि सिंह ने मुलायम को अपहरण करके भाग निकला। सूत्रों के मुताबिक प्रेमी रवि सिंह का बच्चे की मां से कई सालों से अफेयर था। दोनों की फोन से घंटों बातों हुआ करती थीं। प्रेमी की शादी होने के बाद भी लगातार संपर्क बना हुआ था। प्रेमिका को लेकर रवि सिंह भागने के फिराक़ में था। लेकिन बात नहीं बनी। जिससे प्रेमी ने दबाव बनाने के लिए पांच साल के मुलायम को लेकर घर से दूर लेकर चला गया। फोन करके बुलाया लेकिन वो साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई।

आरोपी ने जौनपुर पहुंचकर प्रेमिका को फोन किया फिर भी बात नहीं बनी। किसी अनहोनी की डर से महिला ने गुरुवार को थाने में शिकायत की। मामला एडीजी और आईजी तक पहुंच गया। मुकदमा तत्काल दर्ज़ करने के बाद कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर दी गई। सर्विलांस क्लू के आधार पर पुलिस की टीम कानपुर रवाना हो गई थी। कार्रवाई की डर से प्रेमी रवि सिंह खेतासराय वापस आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+