पति ने 'Blacklist' में डाला नंबर, पत्नी ने पति समेत पूरे परिवार पर कर दिया केस

गाजियाबाद की एक महिला ने जौनपुर जिले के बदलापुर थाने में नंबर Blacklist में डालने से नाराज होकर किया केस, पुलिस कर रही मामले की जांच

जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने मोबाइल नंबर Blacklist में डालने से नाराज होकर अपने पति समेत उसके परिवार के सभी लोगों पर केस दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसे मायके पहुंचाने के बाद मोबाइल नंबर Blacklist में डाल दिया। उसके बाद मायके से ससुराल आने के बाद महिला को उसके ससुर व अन्य लोगों ने मारपीट कर भगा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Jaunpur police Blacklist news

फेसबुक के चलते हुआ था प्यार
दरअसल जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के भालुआही गांव के रहने वाले दिलीप कुमार सिंह और गाजियाबाद की एक युवती की करीब दो साल पहले फेसबुक पर मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में नजदिकियां बढ़ने लगी और नंबर का आदान प्रदान हुआ। फिर वीडियो काल पर भी दोनों बात करने लगे। प्यार का नशा दोनों पर इस कदर चढ़ा की दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। दिलीप सिंह से शादी करने के लिए युवती गाजियाबाद से अकेले जौनपुर पहुंच गई। महिला का कहना है कि जौनपुर इसी साल 30 मई को दोनों ने कोर्ट मैरिज किया, उसके बाद मंदिर में भी हिंदू रिति रिवाज के साथ शादी किए।

बस में बैठाकर Blacklist में डाल दिया नंबर
महिला ने आरोप लगाया कि शादी करने के बाद दोनों लोग दिलीप के घर आए। इस दौरान परिवार वालों ने भी कोई नाराजगी जाहिर नहीं की और वह महिला अपने ससुराल में रहने लगी। महिला ने अराप लगाया कि 4 सितंबर को वह अपने मायके जाने के लिए निकली। इस दौरान उसका पति उसे बस स्टॉप तक छोड़ने भी आया। उसके बाद जब वह अपने मायके चली गई तो दिलीप ने उसका मोबाइल नंबर Blacklist में डाल दिया। इतना ही नहीं दिलीप के परिवार वाले महिला और उसके परिवार वालों को फोन कर धमकी और गाली गलौज देने लगे।

धोखा का हुआ एहसास तो पहुंच गई थाने
बाद में परेशान होकर महिला अपने मायके से अकेले ससुराल चली आई। ससुराल आने के बाद वहां उसका पति दिलीप उसे नहीं मिला। ससुराल वालों ने उसे घर में प्रवेश करने भी नहीं दिया। महिला काफी देर तक वहां रही। उसके बाद जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है तो वह बदलापुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, ननदोई, देवर, ननद, सहित अन्य के खिलाफ डीपी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+