UP News: होली पर विधवा प्रेमिका को चोरी-छिपे रंग लगाने पहुंचा तीन बच्चों का पिता, गांव वालों ने करा दी शादी
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में होली पर अपनी विधवा प्रेमिका को रंग लगाने पहुंचे एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों की शादी करा दी। दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह पूरा मामला जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव का है। विधवा महिला दो बच्चों की मां है जबकि उसका प्रेमी भी तीन बच्चों का पिता है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से गांववालों की मौजूदगी में शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के चंद्रभानपुर निवासी अनिल कुमार पटेल तीन बच्चों के पिता है। उसी गांव में रहने वाली वनवासी बस्ती की स्वर्गीय बजरंगी की पत्नी सुनीता देवी से उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
होली के त्योहार पर वह अपनी प्रेमिका सुनीता देवी से मिलने के लिए चोरी छिपे उसके घर पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि विधवा प्रेमिका के घर पर जाते हुए लोगों ने उसे देख लिया।
देखने के बाद गांव के लोग जुटे और उसे रंगे हाथों पकड़ लिए। पकड़ने के बाद गांव में पंचायत जुटाई गई। पंचायत में दोनों पक्षों से पूछताछ किया गया और फिर आपसी सहमति से दोनों की शादी कर दी गई।
इस दौरान प्रेमी अनिल कुमार द्वारा लिखा गया कि मैं अपनी इच्छानुसार स्वर्गीय बजरंगी की पत्नी सुनीता देवी से शादी करना चाहता हूं। उसने यह भी लिखा कि मैं सुनीता के आवास पर आया था, हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों पक्ष और हमारे परिवार शादी के लिए सहमत हैं।
इसी तरह विधवा प्रेमिका भी राजी हो गई। फिलहाल उनकी शादी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अनिल ने अच्छा फैसला लिया है और रंगों के त्योहार पर एक विधवा महिला की सूनी जिंदगी में रंग भर दिया है। वहीं कुछ लोग उसके फैसले को गलत बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications