UP News: सीवर में समा गया मजदूर, मचा हड़कंप, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद मिट्टी से निकल पाया शव

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अहमद खान मंडी में सीवर खुदाई के दौरान मिट्टी की दीवाल ढह गई और उसमें एक मजदूर दब गया। मजदूर को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और 3 घंटे बाद उसका शव बाहर निकाल गया।

घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जगत रह गई थी जिसके चलते कई थानों की फोर्स भी बुलानी पड़ी। बाद में मृतक का सजीव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना के लिए स्थानीय लोगों द्वारा अधिकारियों को जिम्मेदार बताया गया।

up-news-laborer-drowned-in-sewer-in-jaunpur-created-panic

बताया जा रहा है कि जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अहमद खान मंडी के समीप मंगलवार को शाम करीब 3 बजे सीवर खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई में लगे हुए मजदूरों में 32 साल का रिजवान नामक एक मजदूर गड्ढे में उतरकर खुदाई कर रहा था इसी दौरान गड्ढे की दीवार ढह गई।

गड्ढे की दीवार ढहने के चलते मिट्टी का एक टीला रिजवान के ऊपर गिर गया। दीवार गिरने के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मिट्टी में दबे मजदूर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जलाया गया। करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद रिजवान को बाहर निकाला गया।

बाहर निकालने के बाद उसे लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे जहां जहाज पड़ताल के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बारे में एसपी सिटी बृजेश कुमार द्वारा बताया गया कि मृतक गाजियाबाद जनपद का रहने वाला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+