UP: जौनपुर में अलग-अलग मुठभेड़ में दो शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार, यूपी के कई जिलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शनिवार को दो शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पशु तस्करों के बीच जौनपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। घायल पशु तस्करों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शुभम तोदी द्वारा बताया गया कि जौनपुर जनपद के खुटहन और खेतासराय थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात्रि में अपने-अपने क्षेत्र में ग्रस्त किया जा रहा था, इसी दौरान मूवी से सूचना मिली कि एक अंतर्जनपदीय साथी रे अपराधी बाइक से सुविधा सुईथाखुर्द नहर पुलिया की तरफ से गुजरने वाला है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा चेकिंग करते हुए बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया गया। थोड़ी ही देर बाद बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए तो पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर दोनों बाइक से भागने लगे और पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगे।
उसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई जिसके चलते बाइक पर बैठा एक बदमाश घायल होकर गिर गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़ा गया अभियुक्त रोहित यादव शाहगंज थाने के कोहड़ा का निवासी है।
इसी तरह सरपतहा और शाहगंज कोतवाली पुलिस टीम द्वारा रात में गुड़बड़ी चौराहे के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भी पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। ऐसे में पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई तो गोली अभियुक्त के पैर में लगी।
उसके बाद पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी सहयोगी रोहित यादव को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और भागते समय सरपतहां और शाहगंज थाने की पुलिस से उसका सामना हो गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम रामभुज यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज बताया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए दोनों अभिक्तों के खिलाफ जौनपुर, अमेठी, गोरखपुर, उन्नाव, आजमगढ़, प्रयागराज, कौशांबी सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में पशु तस्करी व अन्य गंभीर धाराओं में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications