Jaunpur News: 'यमराज' बनकर रोड पर आए ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना अंतर्गत ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की देर रात तीन मजदूरों की मौत हो गयी. तीनों मजदूर पालोदरी का काम करते थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पो

Jaunpur जिले के बदलापुर थाना अंतर्गत सरोखनपुर गांव में मंगलवार के मध्य रात्रि में एक तेज रफ्तार के ट्रक ने तीन मजदूरों को रौंद दिया। मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं तीनों मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देर रात लौट रहे थे अपने घर
दरअसल, जौनपुर जिले के बदलापुर थाना अंतर्गत ऊदपुर गेल्हवा दाउदपुर निवासी 35 वर्षीय फूलचंद और 33 वर्षीय कुलदीप पांडेय तथा बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय फूलचंद और वीरेंद्र मंगलवार को सायं काल एक बाइक से कहीं गए थे। देर रात्रि में वह एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। तीनों और थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर रोड पर स्थित अंबेडकर चौराहा के समीप पहुंचे थे उसी समय तेज रफ्तार के ट्रक ने उनको रौंद दिया। ट्रक से कुचले जाने के चलते तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तीनों को सड़क किनारे करते हुए पुलिस को सूचना दिया।

रात में ही पहुंच गए परिजन
मृतकों के परिजनों द्वारा बताया गया कि तीनों पलोदारी का काम करते थे और मंगलवार को सायंकाल किसी आवश्यक काम से तीनों एक साथ गए थे। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रात में ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही जांच
पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना में ट्रक के धक्के से तीन युवकों की मौत हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मध्य रात्रि का घटना होने के चलते चौराहे पर कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर पुलिस ट्रक चालक और ट्रक को पकड़ने के लिए कोशिश में लगी हुई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications