जौनपुर: बाउंड्री वॉल गिरने से तीन मासूमों की दबकर हुई दर्दनाक मौत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर रेहटी गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एक मकान की 8 फुट की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर 3 बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में इस बच्चे को वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया गया। दरसअल ये घटना एक मकान के पास रखे बालू को हटाने के लिए काम कर रहे जेसीबी मशीन के धक्के के कारण हुआ। घटना में सभी बच्चों की उम्र 6 साल से लेकर 8 साल के बीच है। जबकि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना तब हुई जब जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के रहने वाले महेन्द्र यादव अपने घर के निर्माण के लिए बाहर बालू गिरवा रखा था जिसे चारदीवारी के अंदर शिफ्ट करने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं महेंद्र के बाउन्ड्री वॉल के पास चारों बच्चे आयुष 8 साल, असजद 6 साल, हरीश 6 साल, शिव राजभर 6 साल खेल रहे थे।
तभी अचानक से महेंद्र का बाउंड्री वॉल गिर गया और सभी मलबे में दब गए। बच्चों की चीख-पुकार सुन जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो सभी बच्चों को मलबे से निकाला गया। इनमें आयुष, असजद और हरीश की मौत हो गई जबकि शिव राजभर घायल हो गया। फास्ट एड के लिए शिव को जिला अस्पताल ले जाया गया जिसे बाद में बनारस के बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।
इस घटना के इलाके में मातम छा गया। वहीं लोग फरार जेसीबी चालक के खिलाफ करवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। इस पूरे मामले पर जलालपुर थाने के इंचार्ज देवता नन्द ने बताया कि तीनों मृतक बच्चों के पिता ने महेंद्र और जेसीबी चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है जिसमें मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications