जौनपुर: SP विधायक के ब्लॉक प्रमुख भाई ने महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटा, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सपा विधायक के ब्लॉक प्रमुख भाई द्वारा महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटने का वीडियो वायरल होने से पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने इस मामले में ब्लॉक प्रमुख दीपचंद्र सोनकर समेत पांच के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिस वालों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।

जमीनी विवाद में महिलाओं को पीटा
जानकारी के अनुसार, जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोर गहना गांव में 14 दिसंबर को जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर एसपी विधायक जगदीश सोनकर के ब्लॉक प्रमुख भाई दीपचंद के गुंडों ने महिलाओं को सरेआम दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा था। इस हमले में घायल हुई महिलाओं में से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाए एनसीआर दर्ज की थी।

वीडियो हुआ था वायरल
गुरुवार की रात पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वॉयरल हो गया। इसमें साफ दीपचंद्र सोनकर के ललकारने पर उनके गुर्गे लाठी लेकर खेतों में महिलाओं को दौड़ाकर पीटते देखे जा सकते हैं। इससे महकमे की किरकिरी होने पर पुलिस उच्चाधिकारियों की तंद्रा भंग हुई। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने दीपचंद्र सोनकर समेत पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पार्टी ने किया निष्कासित
घटना का वीडियो सामने आने के बाद समाजवाजी पार्टी ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया ट्वीट कर दी है। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट में योगी सरकार को भी निशाने पर लिया। पार्टी ने ट्वीट करके कहा, 'जौनपुर जिले में सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से महिलाओं पर अत्याचार और अभद्र व्यवहार करने वाले सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी निष्कासित करती है। सरकार से मांग है कि घटना में लिप्त सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।'

एसपी ने किया लाइन हाजिर
पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निरीक्षक राजेश यादव और तीन उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। अभियुक्तों की तलाश में सीओ सिटी के नेतृत्व में निरंतर दबिश दी जा रही हैं। अभी तक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications