Jaunpur News: अचानक ढह गई मिट्टी की दीवार, खेल रहे दो चचेरे भाई दबे, एक की मौत
जौनपुर में दो मासूम बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान एक मिट्टी की एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने के चलते दोनों बच्चे उसमें दब गए। परिवार के लोग दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में ले गए जहां एक की मौत हो गई।

Jaunpur जिले में गुरुवार को खेलते समय दो बच्चों के ऊपर मिट्टी की दीवार ढह गई। दीवार ढहने के चलते दोनों बच्चे उसमें तब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भागे दौड़े मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को इसमें से बाहर निकाले। अस्पताल ले जाने पर 4 वर्षीय बालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे बच्चे का उपचार चल रहा है। मासूम बच्चे की मौत होने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

खेलने की बजाय चला गया पढ़ने
जानकारी अनुसार जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना अंतर्गत पिलहरा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सरकारी अध्यापक हैं। भीषण ठंड पड़ने के चलते स्कूल बंद चल रहा है और लंबी छुट्टी होने के चलते वीरेंद्र कुमार अपने बच्चों और परिवार के साथ अपने पैतृक गांव आए हुए हैं। गांव में रहने के दौरान वह अपने परिवार के बच्चों को प्रतिदिन पढ़ाते हैं। गुरुवार को भी वह बच्चों को पढ़ाने के लिए बैठे थे। वीरेंद्र की 5 वर्षीय बेटी और अन्य बच्चे पढ़ाई करने लगे जबकि उनका 4 साल का बेटा रितिक खेलने के लिए चला गया। खेलते समय अपने चचेरे भाई 8 वर्षीय अमित विक्रम के साथ वह साइकिल पर बैठकर घूमने लगा।
बच्चों के ऊपर भरभरा कर ढइ गई दीवार
परिवार वालों ने बताया कि अमित विक्रम साइकिल चला रहा था जबकि रितिक साइकिल पर पीछे बैठा हुआ था। साइकिल से दोनों अपने घर के समीप में स्थित एक कच्चे मकान के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान एकाएक मिट्टी की दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार ढहने के चलते रितिक और अमित विक्रम दीवार में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भागे दौड़े दीवार के पास पहुंचे। इस दौरान लोगों ने तत्काल मिट्टी हटाकर रितिक और अमित विक्रम को दीवार के मलबे से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद आनन-फानन में परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया जबकि अमित विक्रम का उपचार चल रहा है। रितिक की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद उसकी मां गीता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मासूम बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Recommended Video

-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications