Jaunpur में बदमाशों ने कार सवार को गोली मारकर चेन व ब्रेसलेट लूटा, वाराणसी रेफर
जौनपुर के केराकत थाना अंतर्गत छोटे भाई के ससुराल से अपने घर वापस लौट रहे बड़े भाई को बदमाशों ने रोककर गोली मार दी और चेन तथा ब्रेसलेट लूट लिया।

Jaunpur जिले में सोमवार सायंकाल कार सवार एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर चेन और ब्रेसलेट लूट लिया। घायल युवक अपने रिश्तेदार के यहां गया था और वहीं से वापस लौट रहा था। घायल को जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी में उपचार के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी किए।

छोटे भाई के ससुराल से लौट रहा था युवक
जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत थौर गांव निवासी 42 वर्षीय प्रदीप मिश्रा सोमवार को सायं काल अपने छोटे भाई ऋषिकेश मिश्रा की केराकत के पसेवा गांव में स्थित में ससुराल गया था। छोटे भाई के ससुराल से वह सोमवार सायं काल अपनी कार से वापस लौट रहा था। वह पसेवा छावनी टॉवर के समीप पहुंचा था उसी समय 8 से 10 की संख्या में बदमाश आए और कार को रुकवा दिए। घायल युवक का कहना है कि कार रोकने के बाद वह गेट खोल कर बाहर निकलने जा रहा था उसी समय उपरोक्त युवकों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।

कार भी क्षतिग्रस्त किए और मार दिए गोली
उपरोक्त सभी युवकों ने लाठी डंडे से कार पर हमला कर दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा प्रदीप के गले से सोने की चेन और ब्रेसलेट छीन लिए। इस दौरान प्रदीप द्वारा विरोध करने पर उन लोगों ने प्रदीप को गोली मार दी। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचते बाइक सवार सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा इलाके में घेराबंदी की गई लेकिन कोई भी बदमाश पकड़ा नहीं गया। इधर अस्पताल में भर्ती प्रदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए जौनपुर के चिकित्सकों ने वाराणसी में उपचार के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में उसका उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लेनदेन विवाद मानकर जांच कर रही पुलिस
गोली मारकर लूट की जाने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच करने के साथ ही घायल प्रदीप से भी पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम विजेता लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि केराकत थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications