50 अंडे खाने की लगी थी शर्त, 42 अंडे खाने के बाद शख्स ने मानी हार और फिर...

Recommended Video

    Uttar Pradesh के Jaunpur में 50 Egg खाने की लगी Bet, और शख्स की हो गई Death ! | वनइंडिया हिंदी

    जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शर्त के चक्कर में एक शख्स अपनी जान गवां बैठा। दरअसल, युवक दोस्तों संग बाजार गया था। एक अंडे की दुकान पर पहुंचने पर बातों-बातों में दो हजार रुपए के शर्त लग गई कि वह एक बोतल शराब और 50 अंडे खाकर दिखाए। युवक ने शराब पी ली और 42 अंडे भी खा गया, लेकिन अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    बातों-बातों में लगी शर्त

    बातों-बातों में लगी शर्त

    मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला करीब 40 वर्षीय शख्स बीते शुक्रवार की शाम दोस्तों संग बीबीगंज बाजार गया था। बाजार में ही वह एक अंडे की दुकान पर पहुंचा। बातों ही बातों में दोस्त ने उससे शर्त लगा दी कि अगर वह एक बोतल शराब पी ले और 50 अंडे खा जाए तो वह उसे दो हजार रुपए देगा।

    42 अंडे खाने के बाद बिगड़ी हालत

    42 अंडे खाने के बाद बिगड़ी हालत

    शख्स ने शर्त मान ली और पहले एक बोतल शराब पी, फिर अंडे खाने लगा। 42 अंडे खाते-खाते शख्स की हालत बिगड़ने लगी। उसने अंडे खाने से मना कर दिया और हार स्वीकारते हुए घर को निकल लिया। किसी तरह घर तो पहुंच गया, लेकिन पहुंचते ही बेहोश होकर गिर गया।

    उपचार के दौरान मौत

    उपचार के दौरान मौत

    परिजन उसे आनन-फानन में राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन उसे एसजीपीजीआई लखनऊ लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शनिवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+