Love Affair: फेसबुक पर जौनपुर के युवक का फोटो देख नागपुर की युवती का आया दिल, एसपी के पास लेकर पहुंची फरियाद
नागपुर की युवती और जौनपुर का युवक दोनों फेसबुक पर एक दूसरे से मित्रता करने के बाद एक दूसरे को दिल दे बैठे। फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली और बाद में युवक ने धोखा दे दिया। अब न्याय के लिए पीड़िता पुलिस से शिकायत की है।

जौनपुर जिले से Love Affair का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जौनपुर जिले का रहने वाला एक युवक और नागपुर की रहने वाली युवती फेसबुक पर एक दूसरे की प्रोफाइल देखकर प्रभावित हुए और दिल दे बैठे। नागपुर की रहने वाली युवती का कहना है कि फेसबुक पर मुलाकात के बाद पहले दोस्ती, फिर प्यार और मंदिर में शादी करने के बाद दोनों पति पत्नी के रूप में एक साल तक साथ रहे। बाद में युवक ने धोखा दे दिया और उसे अकेला छोड़कर अपने घर चला आया। अब युवती जौनपुर एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट के बाद शुरू हुई चैटिंग
दरअसल, नागपुर की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाई थी। इसी बीच जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र का निवासी सौरभ निषाद नामक युवक उसे फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजा। युवती ने बताया कि उसने फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया, उसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मैसेंजर पर चैटिंग करते-करते काफी समय गुजरा तो दोनों के बीच नंबर का आदान-प्रदान हुआ। नंबर मिलने के बाद दोनों मोबाइल पर भी एक दूसरे से बात करने लगे। समय गुजरता रहा और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रगाढ़ हो गई।

समय गुजरा तो प्यार में बदल गई दोस्ती
युवती ने बताया कि बातचीत के दौरान वह युवक अपने प्रेम का इजहार किया और युवती भी उससे प्रेम करने लगी। युवती का आरोप है कि जौनपुर निवासी युवक नागपुर में उनसे मुलाकात करने पहुंचे और साथ जीने मरने की कसम खाते हुए नागपुर में एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसके साथ शादी किया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि शादी करने के बाद दोनों एक साल तक पति-पत्नी के रूप में नागपुर में एक दूसरे के साथ रहे। इस बीच युवक मोबाइल फोन पर अपने परिजनों से भी बातचीत करता रहता था और युवती को अपने घर ले आने की बात भी कहता था। साल भर साथ रहने के बाद वह युवती से किनारा करने लगा।

मां की बीमारी का बहाना बनाकर छोड़ आया अकेला
युवती ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह युवक उसने कहा कि उसकी मां की तबीयत काफी खराब है और वह अपनी मां की देखरेख करने के लिए गांव जाना चाहता है। ऐसे में युवती द्वारा भी उसके साथ जौनपुर आने की बात कही गई लेकिन वह युवक अपने साथ ले आने के लिए तैयार नहीं हुआ। जौनपुर आने के बाद युवक युवती से बातचीत करना बंद कर दिया। काफी समय तैयार के बाद जब युवक नागपुर वापस नहीं लौटा तो युवती उसी युवक को खोजते हुए जौनपुर चली आई। पता पूछते हुए वह जब युवक के घर पहुंची तो उसके घर वाले और वह युवक उस युवती को अपने घर रखने से मना कर दिए।

धोखा मिलने के बाद पहुंची पुलिस के पास
युवक के परिजनों और युवक द्वारा युवती को साथ रखने से मना कर दिया गया ऐसे में परेशान युवती जफराबाद थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा जौनपुर एसपी अजय कुमार साहनी को भी शिकायती पत्र देकर युवती द्वारा न्याय की गुहार लगाई गई। पीड़िता की प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। युवती का कहना है कि शादी हो जाने के चलते वह उसी युवक के साथ अपनी जिंदगी गुजारना चाहती है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications