'ध्यान से सुन लो...', जौनपुर के युवक ने वीडियो बनाकर सीएम योगी को दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मुस्लिम युवक द्वारा वीडियो बनाकर धमकी दी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इस मामले में तत्काल एक्शन लिया।
आरोपी मुस्लिम युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक द्वारा सड़क पर नवाज पढ़ने से रोकने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धमकी दी जा रही है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी बदलापुर अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद बदलापुर थाने की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सड़क पर मत लगाना दुर्गा पूजा पंडाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपी युवक यह कहते हुए सुना जा रहा है कि 'जैसे तुमने कहा कि रोड पर नमाज मत पढ़ना, दिक्कत होती है मुझको, वैसे ही तुम दुर्गा पूजा के दिन रोड पर दुर्गा पूजा मत लगवाना, हमको दिक्कत होती है।'
आगे युवक यह भी कहता है कि 'ये बात को ध्यान से सुन लेना, नहीं तो हम लोग ऐसा कर देंगे कि तुम लोगों की, रोड पर लगाने वाले को इतना मार-मारेंगे कि आने वाली नस्लें भी याद करेंगे। ये इतना शेयर करना मुसलमानों कि यह अंधभक्तों तक पहुंच जाए। योगी के पास यह बात पहुंच जाए।'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया कि इस मामले में दिनांक 30.07.2024 को थाना बदलापुर पर मु0अ0सं0 305/2024 धारा 353 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम अफसर अली हासमी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के पंजीकृत किया गया था। मामले में अभियुक्त ऊदपुर गेल्हवा निवासी अफसर अली हाशमी पुत्र स्वर्गीय अब्बास अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications