अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, दो की मौत, दो गंभीर हालत में
जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिले में श्री कृष्णानगर रेलवे स्टेशन पर एक मां अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस ने तुरंत सभी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है।

इस घटना में घायल हुए दो बच्चों का इलाज चल रहा है। महिला ने अपने बच्चों के साथ ये कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि इन तीनों ने गरीबी से तंग आकर ये कदम उठाया।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये महिला काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर बैठी हुई थी, लेकिन रात करीब दस महिला तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई।
इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की हार पर करणी सेना ने मनाया जश्न, कहा- पद्मावत को बैन ना करने का मिला नतीजा












Click it and Unblock the Notifications