Jaunpur News: रील पर कमेंट करते-करते दे बैठी दिल, शादी करने पहुंची प्रेमिका, प्रेमी हुआ फरार
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में इंस्टाग्राम पर कमेंट के दौरान एक युवती और एक युवक को प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमिका शादी करने का दबाव बनाने लगी। इधर उसका प्रेमी शादी करने से इनकार कर दिया।
इस बात से नाराज होकर सोमवार को प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। उसने प्रेमी के घर पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान चोरी छुपे प्रेमी अपने घर से फरार हो गया। बाद में लोगों ने किसी तरह प्रेमिका को समझा कर शांत कराया।

यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय एक युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाती है। युवती के वीडियो पर उसके घर से 6 किलोमीटर दूर का रहने वाला एक युवक लगातार कमेंट करता था।
कमेंट करने के दौरान ही दोनों के मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों एक दूसरे से मोबाइल फोन पर भी बात करने लगे। बात आगे बड़ी तो दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। उसके बाद युवती उस युवक से शादी करने की बात करने लगी।
शादी करने की बात करने पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर प्रेमिका सोमवार को उसके घर पहुंच गई। प्रेमिका के घर पहुंचने के बाद प्रेमी के घर हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान प्रेमी वहां से भाग निकला।
उसके बाद प्रेमिका प्रेमी के घर पर हंगामा करने लगी। प्रेमिका का कहना था कि अब वह उसके साथ ही रहेगी और जब तक वह नहीं आता है तब तक वह उसके घर पर ही रहेगी। प्रेमी के घर वाले उसे काफी समझे लेकिन वह बात नहीं मानी।
युवती द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उसके बाद लोगों ने युवती को किसी तरह समझा कर शांत कराया। बाद में युवती वहां से अपने घर वापस लौट गई लेकिन उसने कहा कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications