Jaunpur News: जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 6 मजदूरों की मौत
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार की देर रात रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में छह मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर ढलाई का काम करने के बाद घर वापस लौट रहे थे।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाई जहां चिकित्सकों द्वारा 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीन की हातल गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार में हुआ। बताया जा रहा है कि मकान की ढलाई करने वाले मजदूर सोमवार को तोफापुर में एक मकान की ढलाई करने गए थे।
ढलाई में रात हो जाने के बाद सभी लोग ढलाई मशीन पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। लौटते समय सभी समाधगंज बाजार में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हाइवे पर ट्रैक्टर चढ़ने के बाद बस ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर का इंजन और उसमें लगी ढलाई मशीन पलट गई। जिससे उसपर बैठै 28 वर्षीय नीरज सरोज‚ 25 वर्षीय संग्राम विश्वकर्मा‚ 45 वर्षीय राजेश सरोज‚ 30 वर्षीय अतुल सरोज‚ 31 वर्षीय चाईं वनवासी और 30 वर्षीय गोविंदा बिंद उसमें दब गए।
हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां ढलाई मशीन और ट्रैक्टर में दबे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद सिकरारा थाने की पुलिस मौके पहुंची। उसके बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके मौत की पुष्टि हुई। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे में मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। सोमवार को सभी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications