Jaunpur News: पोती के लिए जोखिम में डाली जान, कोबरा को हाथ से कसकर पकड़ा, छूटते हीं डंसा, हो गई मौत
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर में एक बूढ़ी महिला ने अपनी पोती को सांप से बचाने के लिए सांप को हाथ में पकड़ लिया।
सांप को पकड़ने के बाद उन्होंने पहले पोती को वहां से दूर हटाया। उसके बाद परिवार के लोगों को बुलाया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और फिर दादी ने जैसे ही सांप को छोड़ना चाहा उसने महिला को डंस लिया।

कोबरा के डंसने के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्गुपुर कलां गांव का है। गांव में 72 वर्षीय सीता चौहान अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति इंद्रसेन चौहान की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उनके बहू बेटे व उनके बच्चे हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी पोती शमीला उनके साथ ही सोती है। रविवार रात में खाना खाने के बाद रोजना की तरह शमीला अपने दादी के साथ उनके चारपाई पर सोने चली गई। रात में किसी समय एक कोबरा सांप वहां पहुंच गया।
रात में चारपाई पर सांप पहुंचने के बाद जब वह शमीला के ऊपर चढ़ते हुए दादी सीता के ऊपर आया, इसी दौरान उनकी नींद खुल गई। नींद खुलते ही बिना डरे उन्होंने सांप को दोनों हाथों से कसकर पकड़ लिया।
पकड़ने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर उनका बड़ा बेटा ओम प्रकाश और अन्य लोग वहां पहुंच। लोगों ने देखा की दादी ने सांप का मुंह अपने हाथ से कसकर पकड़ रखा था। परिवार वालों के पहुंचने के बाद शमीला वहां से दूर हटी।
वहीं दादी सीता देवी सांप को पकड़े रही। बाद में लोगों ने उसे छोड़ने के लिए कहा तो शमीला देवी ने उसे छोड़ना चाहा लेकिन जैसे ही पकड़ ढीली हुई सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसने के बाद परिवार के लोगों ने सांप को चाेटिल करके जार में बंद कर दिया।
वहीं सांप डंसने के चलते घायल सीता देवी को एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल घटना के बाद लोगों द्वारा जान पर खेलकर पोती की जान बचाने वाली दादी की खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications