Jaunpur News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा, 29 देशी बम बरामद, जानें पूरा मामला
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश की जौनपुर जनपद की पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 29 देसी बम बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस द्वारा बुधवार को आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
जारी सूचना में बताया गया कि जौनपुर जनपद के बक्सा थाने की पुलिस द्वारा बताया गया कि मंगलवार की रात्रि में पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान वहां एक स्कार्पियो आती दिखाई दी। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो वाहन सवार वाहन समेत भागने लगे।

पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से पुलिस ने 29 देसी बम तथा असलहा बरामद किया। बरामद बम के बारे में पूछताछ करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस को बरगलाया जाता रहा।
पुलिस द्वारा बताया गया कि मरियाहू थाना क्षेत्र के देवापार निवासी सचिन यादव के पास एक पिस्टल और जिंदा कारतूस, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कद्दूपुर सरैना निवासी रोहित सोनकर, नईगंज कोतवाली निवासी किशन यादव, लाइन बाजार के सैदापुर निवासी रजनीकांत मौर्य आदि को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए चारों बदमाशों के पास से एक-एक असलहा और छह मोबाइल तथा 29 देसी बम बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा उन्हें न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए बदमाश किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
गिरफ्तारअभियुक्तों का नाम पता
1.सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम देवापार थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर।
2. रोहित सोनकर पुत्र करिया सोनकर निवासी कुद्दूपुर रसैना थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर।
3. किशन यादव पुत्र राजमन यादव निवासी ग्रमा नईगंज थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
4. रजनीकान्त मौर्य उर्फ बन्टी पुत्र हीरालाल मौर्य निवासी ग्राम सैदनपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर।












Click it and Unblock the Notifications