Jaunpur Encounter: पुलिस के लिए सिरदर्द बना शातिर चोर, मुठभेड़ में गिरफ्तार, पांच जिलों में करता था वारदात
Jaunpur Encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में शनिवार को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोर के ऊपर जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या और अंबेडकर नगर में चोरी के 55 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के लिए सर दर्द बने इस शातिर चोर की काफी समय से तलाश की जा रही थी। हालांकि शुक्रवार की देर रात वह पुलिस द्वारा बिछाई गई जल में फंस गया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

उसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गली चोर की पर में लग गई और वह घायल होकर गिर गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले का खुलासा करते हुए सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जौनपुर के सरपतहां इलाके में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक आते दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक पर सवार लोग बाइक मोड कर भागने लगे। उसके बाद पुलिस टीम उनका पीछा किया तो उन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
उसके बाद सरपतहां पुलिस द्वारा खुटहन थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई। भाग रहे बदमाशों को खुटहन और सरपतहां थाने की पुलिस ने घेर लिया। भागते समय बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर गए।
गिरने के बाद बदमाशों ने ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। पुलिस की गोली से एक घायल हो गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
घायल बदमाश के पास पुलिस टीम पहुंची और पूछताछ की तो उसने अपना नाम रवींद्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी मखदुमपुर थाना खुटहन जौनपुर बताया। उसके बाद पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
उसके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications