Jaunpur Crime: बेड पर पड़े थे तीन बच्चों और मां का शव, फंदे पर लटका था नागेश विश्वकर्मा
Jaunpur Crime News: सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से सामने आई है। यहां बुधवार, 05 जुलाई को एक घर से पांच शव बरामद किए है। पांच शवों की बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना स्थल से पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ये मामला जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव का है। गांव निवासी प्रेम शंकर विश्वकर्मा के दो बेटे नागेश विश्वकर्मा और त्रिभुवन विश्वकर्मा दोनों का 8 साल पहले बंटवारा हो चुका था।

37 वर्षीय नागेश अपनी पत्नी राधिका (33) , बेटी निकिता 11 वर्ष, बेटा आदर्श और बेटी आयुषी के साथ जयरामपुर कस्बे के मकान में रहता था। नागेश विश्वकर्मा ने 04 जुलाई की देर अपनी पत्नी राधिका के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहरा कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, तीनों बच्चों को साड़ी से गला कस कर मार दिया।
इसके बाद नागेश विश्वकर्मा ने खुद पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब नागेश का दरवाजा बहुत देर तक नहीं खुला तो चचेरा भाई सोनू विश्वकर्मा नागेश के घर गया और दरवाजा खटखटाया लेकिन फिर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो नजारा देखकर अवाक रह गए।
घर के एक कमरे में चारपाई पर दो बेटियों निकिता और आयुषी, पुत्र आदर्श के शव पड़े थे। थोड़ी दूरी पर पत्नी राधिका का भी शव पड़ा था। नागेश फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद चचेरा भाई सोनू ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी समेत एसपी अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने नागेश के भाई त्रिभुवन विश्वकर्मा और उसके परिवार को बुलाकर आने जानकारी प्राप्त कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया गया यह अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications