Jaunpur Accident: ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, दो चालकों की दर्दनाक मौत
Jaunpur Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से किनारे करने के साथ ही मृतकों के शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
यह हादसा जौनपुर जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र के जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैसपार गांव के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि हाईवे पर एक पिकअप में कुछ माल लगा हुआ था। जिसे उतरकर दूसरे पिकअप में लोड किया जा रहा था।

इसी दौरान के रफ्तार की एक ट्रेलर वहां पहुंची और ट्रेलर ने दोनों पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वही इस घटना में दोनों पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद ड्राइवर के पास मिले कागजात के आधार पर एक की पहचान बक्सा थाना क्षेत्र के शिव गुलामगंज निवासी 25 वर्षीय सचिन गुप्ता और दूसरे की पहचान सुल्तानपुर के लाल दिग्गी कोतवाली निवासी 45 वर्षी गौतम घोष के रूप में हुई।
दोनों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि वाहनों को हाईवे से किनारे कर दिया गया है यातायात व्यवस्था में कोई अवरुद्ध नहीं है।
जानकारी मिलने के बाद सुल्तानपुर जनपद के शिव गुलामगंज बाजार निवासी सचिन गुप्ता अपनी पिकअप लेकर उसके पास आया। पिकअप को हाईवे पर ही खड़ा करके दोनों खराब पिकअप से दूसरे पिकअप में सामान रख रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications