जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हिस्ट्रीशीटर की बदमाशों ने खास हौज कब्रिस्तान के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन खेतों में काम कर रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस व डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुसिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

History sheeter Julla Qureshi shot dead in jaunpur

वारदात जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के हौज कब्रिस्तान की है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी बाजार मुहल्ला निवासी अजीजुल्ला उर्फ जुल्ला कुरैशी (42) कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। मंगलवार को अजीजुल्ला दिन में 11 बजे खास हौज कब्रिस्तान पर मौजूद था। अंदेशा है कि इस सूनसान स्थान पर बदमाशों ने फोन करके उसे बुलाया होगा। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर अजीज उल्लाह के मुंह मे गोली मारकर हत्या कर शव को गेंहू के खेत में फेंक कर बदमाश फरार हो गए।

खबर लगते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। एसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अजीजुल्ला की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि सोमवार को सुबह कुछ लोग मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पीट रहे थे। अजीजुल्ला बचाव के लिए पहुंचा तो पिटाई करने वालों ने उन्हें धमकी दी थी। अजीजुल्ला प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन में जुटी है।

एसपी अशोक कुमार का कहना है कि अजीजुल्ला के खिलाफ कोतवाली थाने में कई मुकदमे दर्ज थे। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। हत्या किसने और क्यों की इसका पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा कर हत्यारों की गिरफ्तारी का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+