UP Jaunpur News: यूपी के पूर्व डीजीपी के खिलाफ ग्राम प्रधान ने दर्ज कराया केस, पुलिस जांच में जुटी
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के खिलाफ उनके गांव में ग्राम प्रधान द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि भूमि पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान और डीजीपी के परिवार के लोगों में कहासुनी हुई थी।
दरअसल, पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव सोमवार को अपने पैतृक गांव में थे। बताया जा रहा है कि गांव तरहठी किल्हापुर गांव में चकबंदी प्रक्रिया के लिए राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दौरान ग्राम सचिवालय में चकबंदी विभाग की टीम मौजूद थी वहीं पर पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्ता के पहुंचने के बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

ग्राम प्रधान का आरोप है कि इस दौरान जगमोहन यादव और उनके परिवार के लोगों ने उसे गाली गलौज देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान ने मौके से एसडीएम और जिलाधिकारी को फोन कर दिया। गांव में डीजीपी से कहासुनी के मामले की जानकारी होने के बाद काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई।
ग्राम प्रधान द्वारा आरोप लगाया गया कि पूर्व डीजीपी और उनके परिवार के लोगों द्वारा उन्हें अपमानित किया गया है। ग्राम सचिवालय से उन्हें निकल जाने को कहा गया तथा अपशब्द भी बोले गए। ऐसे में उन्होंने इस मामले में तत्काल स्थानीय पुलिस तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की।
पूर्व डीजीपी से जुड़ा मामला होने के चलते एसडीएम के साथ ही कई अन्य अधिकारी भी सोमवार को शाम गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली गई। उसके बाद जिस भूमि को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था उस भूमि पर देर शाम तक नापी चलती रहीं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पड़ताल कराए जाने के बाद दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications