जौनपुर: शौच के लिए गई युवती से गैंगरेप, पांच के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शनिवार को पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंच तहरीर दी। घटना 26 अगस्त की है, लेकिन दबंगों के डर से युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मीरगंज पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़िता से बयान लिया और उसे मेडिकल के लिए भेजा।

girl physically attacked by five in jaunpur

शौच के लिए गई थी युवती

मीरगंज थाना इलाके में 26 अगस्त की रात आठ बजे एक दलित किशोरी शौच के लिऐ घर से 500 मीटर दूर गई थी। उसी समय गांव के पांच युवकों ने पहुंचकर उसका मुंह दबा लिया और दुष्कर्म करके भाग गए। युवती रोती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां लोक लाज और दबंगों के डर से कुछ बोलने से कतराती रही। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई तो गांव के कुछ लोगों ने आगे आकर उसे तहरीर देने के लिए तैयार किया। शनिवार को थाने में पहुंच उसने तहरीर दी।

पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसओ मीरगंज कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कुछ आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी आरए संजय राय का कहना है मुकदमा पंजीकृत करके युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। कुछ आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है, बाकी के लिए दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+