जौनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय गौ तस्कर को किया गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद की पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त खिलाफ पुलिस द्वारा बुधवार को आवश्यक कार्रवाई की गई।
जौनपुर पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि जौनपुर जनपद के खेतासराय और खुटहन थाने की पुलिस द्वारा मंगलवार रात में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान रात करीब 12 बजे पोटरिया मोड़ के समीप पुलिस को एक मोटरसाइकिल से आते हुए एक शख्स दिखाई दिया।

पुलिस द्वारा उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा और पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा गहरा बंदी करते हुए मुठभेड़ के दौरान जौनपुर जनपद के पटैला निवासी मोहम्मद आजम उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया अभियुक्त अंतर्जनपदीय शातिर गौ तस्कर है। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
यह भी बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त खिलाफ इसके पहले प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाने में पशु क्रूरता अधिनियम और जौनपुर जनपद के खुटहन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। बुधवार को उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications