UP: बालिका से छेड़छाड़ का Video Viral, बचाने के लिए पापा-पापा चिल्लाती रही बेटी, फिर भी नहीं माने दरिंदे

UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बालिका के साथ कुछ युवक दरिंदगी कर रहे हैं। इस दौरान बालिका बचाव के लिए अपने पापा को आवाज भी दे रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा नहीं थम रहा है।

daughter-kept-calling-her-father-to-save-her-video-viral-in-jaunpur-up

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। वही इस बारे में जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया को बताया गया कि आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के मछली शहर तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि बीते 14 अगस्त को बालिका अपने माता पिता के साथ चारपाई पर सोई थी। इसी दौरान वहां छह युवक पहुंचे।

उसके बाद उसे बेहोश करके लोग गन्ने के खेत में लेकर चले गए। पीड़िता की मां का आरोप है कि बेटी को गन्ने के खेत में ले जाने के बाद उन लोगों द्वारा बेटी के साथ छेड़छाड़ किया जाने लगा तथा इसका वीडियो भी बनाया गया।

महिला ने यह भी कहा कि दरिंदों के चंगुल से बचने के लिए उनकी बेटी जब चिल्लाना शुरू की तो आसपास के लोग उसकी आवाज सुने तथा सभी लोग गन्ने के खेत की तरफ दौड़े। जब लोग वहां पहुंचे तो आरोपी दरिंदे वहां से भाग निकले थे। इस मामले में पीड़िता की मां द्वारा गांव के रहने वाले आशीष, विक्की, प्रमोद, गोरे, पप्पू और शेषमणि के खिलाफ तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की और इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जौनपुर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा बताया गया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+