पति-पत्नी के झगड़े में दो मासूम बेटियों को मिली मौत, निर्दयी मां ने दोनों को तालाब में फेंक दिया

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने पति से अनबन होने के बाद अपने ही बच्चियों को मारकर देर रात तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से मां को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन दोनों बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस को बिना सूचना दिए मामले को रफा-दफा कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की थी, जहां एक पत्नी की पति से अनबन हो गई। झगड़ा होने के बाद गुस्साई पत्नी ने अपनी दो मासूम बेटियों को मारकर गांव के तालाब में फेंक दिया।

दो बेटियों फेंका तालाब में फिर खुद कूद गई

दो बेटियों फेंका तालाब में फिर खुद कूद गई

मामला गांव का था इसलिए लोगों ने इसे दबाने की कोशिश की लेकिन बात धीरे-धीरे आगे बढ़ गई और पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई। वहीं दो गांवों व दोनों पक्षों की पंचायत के बाद मामला रफा-दफा करा दिया गया। युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व अंबेडकर नगर जिले के प्रतापपुर में हुई थी। इन दोनों की दो बच्चियां परी (4) व अंशिका (2) थीं। शुक्रवार की रात बच्चियों का पिता घर पहुंचा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने गुस्से में अंशिका को बेड पर पटक दिया था। पति के एतराज करने पर पत्नी झगड़ने लगी तो पति ने गुस्से में थप्पड़ मार दिया। पत्नी ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी।

पत्नी बच गई, बेटियों की मिली लाश

पत्नी बच गई, बेटियों की मिली लाश

वहीं मां ने ममता की सारी हदें पार कर दोनों बच्चियों की हत्या करने के पश्चात खुद भी तालाब में छलांग लगा दी। मौत का डर सताने पर चिल्लाना शुरू कर दिया जिसकी आवाज सुन देवर ने किसी तरह से बाहर निकाला। ग्रामीण और परिवार के लोग भी जाग गए। बच्चों के बारे में पूछने लगे तो कुछ देर तक वह महिला बच्चों के इधर-उधर होने का बहाना करती रही और परिजन तलाशते रहे। अंत में उसने बताया कि दोनों को उसने तालाब में फेंक दिया है। घर के लोगों ने तलाश की तो दोनों की लाश मिल गई। रात में ही मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों ने खुद के आने तक पुलिस को सूचना देने से रोक दिया।

पति से हुआ झगड़ा

पति से हुआ झगड़ा

भोर होने से पहले प्रतापपुर गांव के प्रधान समेत काफी संख्या में लोग वाहनों से सवार होकर आ गए। गांव के प्रधान समेत काफी तादाद में ग्रामीण इकट्ठा थे। हर कोई महिला की करतूत से गम और गुस्से में था और मामला पुलिस तक ले जाने की बात कह रहा था। मायके से आये रसूखदार प्रधान व लोगों ने दबाव बनाकर दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार सूरज घाट पर करा दिया। सजा के तौर पर दंपति का मामला रफा-दफा करा दिया। खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल चुकी थी जिसकी भनक पुलिस को लग गई।

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

पुलिस अधीक्षक जौनपुर विपिन कुमार मिश्रा का कहना है घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सतरहड़ा गांव में अनिल राजभर की उनकी पत्नी मोनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी उस बात से क्षुब्ध थी। शाम को खाना खिलाने के पश्चात सबके सोने के बाद अपनी दोनों बच्चियों के साथ लिया और गुड़िया समीप स्थित तालाब में कूद गई। दोनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए। रात को ही घर वालों ने इस पूरे मामले को छुपाते हुए शव का दाह संस्कार कर दिया। वहीं मोनी को उसके मायके भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही अनिल राजभर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+