क्लासमेट ने दोस्त के साथ मिलकर किया दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि उनके क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों ने प्रैक्टिकल बुक वापस करने के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया और फिर दोनों के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उनका वीडियो भी बना लिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्राओं ने अब मड़ियाहूं थानें में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र का है। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। आरोप है कि छात्राओं के साथ पढ़ाई करने वाले मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मईडीह गांव निवासी जितेंद्र शर्मा उर्फ प्रधान ने छात्राओं से उनकी प्रैक्टिकल बुक मांगी। इस पर छात्राओं ने उसे प्रैक्टिकल बुक दे दी। चार-पांच दिन बीत जाने पर जब प्रैक्टिकल बुक युवक द्वारा नहीं लौटाया गया तो छात्राओं ने उसे फोन किया। अब युवक को छात्राओं का फोन नंबर मिल गया तो वह उनसे बातचीत करने लगा। एक दिन वह दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर नगर के मोहल्ला निवासी अपने दोस्त आकाश जायसवाल के यहां ले गया। वहीं पर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल कर रहे थे आरोपी

ब्लैकमेल कर रहे थे आरोपी

पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि दोनों उनकी अश्लील वीडियो भी बना लिया और उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वहीं, आरोपी छात्र पैसे की मांग भी करने लगे। परेशान होकर छात्राओं ने मडियाहूं कोतवाली में बुधवार शाम को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र शर्मा व नगर के मिर्दहा निवासी आकाश जायसवाल पुत्र महेंद्र जायसवाल के विरुद्ध दुराचार व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों छात्राओं को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

वहीं, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता छात्रों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया पीड़ित दोनों छात्राओं को मेडिकल के लिए भेज गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+