जौनपुर: दुल्हन ने फोन कर बुला ली पुलिस, बोलीं- मुझे तीसरी शादी से बचा लो

जौनपुर। खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से है, जहां एक महिला की जबरदस्ती तीसरी शादी करवाने का मामला सामने आया है। विवाहित महिला ने इस बात की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहित महिला की मां और जीजा समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, मछली शहर पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Recommended Video

    जौनपुर: दुल्हन ने फोन कर बुला ली पुलिस, बोलीं- मुझे तीसरी शादी से बचा लो
    bride called the police and told to save her from the third marriage

    चंद्रिका देवी (32) आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रिका का विवाह 6 साल पूर्व उसकी बिरादरी में हुआ था, लेकिन पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अलग हो गई। इसके बाद खेतासराय इलाके के युवक से उसने प्रेम विवाह किया। ये दूसरा विवाह कोर्ट में हुआ। लड़का गैर विरादरी का था लिहाजा मां और जीजा को यह बात पसंद नहीं थी। विवाहित महिला का कहना है कि इसके बाद मां और जीजा ने मिलकर हरियाणा के एक युवक से उसका विवाह तय कर दिया।

    महिला की मानें तो 18 नवम्बर को दोपहर मैहर मंदिर में हरियाणा के युवक के साथ उसका जबरन विवाह कर दिया गया। बताया कि वह इस विवाह के लिए तैयार नहीं थी, फिर भी उसकी मां और जीजा ने जबरन उसकी शादी करवा दी। इसके बाद उसे गाड़ी मैं बैठा दिया और 5 लोग हरियाणा के लिए निकल पड़े। उसने बताया कि गाड़ी जब 8 बजे रात में मछलीशहर एक होटल पहुंची तो चंद्रिका देवी ने वाशरूम जाने का बहाना किया और होटल स्टाफ की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दे दी।

    मौके पर पुलिस पहुंची तो चंद्रिका ने पूरी घटना से अवगत करा दिया। पुलिस ने हरियाणा के 5 युवकों को वाहन समेत थाने लाई। उसके बाद लड़की के मां, उसके जीजा को बुलाया। सबके सामने लड़की ने बताया कि वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहेगी। घरवाले जबरन तीसरी शादी कर दिए हैं। वहीं, एसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। अब पुलिस इस बिंदु पर जांचकर कर रही है कि कहीं लड़की को बेचा तो नहीं जा रहा था? जिस प्रकार लड़की के मर्जी के खिलाफ घरवाले उसका विवाह किए, इससे यही प्रतीत होता है। लड़की की उम्र 32 साल और लड़के की 47 साल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+